किस राशि की लड़कियां कैसी ?ज्योतिष सांख्यिकी ,नेट के आधार पर!मेरे लिए तो सभी बेटियां सर्वोत्तम !
कैसी होती है किस राशि की कन्याएं।ज्योतिष statistical अनुमान
मेष राशि-
मेष राशि की कर्म प्रधान लड़कियां सौभाग्यशाली होती हैं इसलिए मेष राशि की लड़कियों से विवाह करने से भाग्य चमक सकता है। इस राशि की लड़कियां पढ़ने-लिखने और बिजनेस संभालने में भी बहुत अच्छी होती हैं। कम बजट में भी घर चलाने में काफी होशियार साबित हो सकती हैं।सदा सौंदर्य से भरपूर रहतीं है।
वृष राशि-
वृष राशि वाली सुशील लड़कियां बेहद शांत स्वभाव की होती हैं। इन्हें अपना काम शांत रहकर करना पसंद होता है। वृष राशि की लड़कियां शादी जैसे पवित्र रिश्ते को निभाने के लिए आपकी अच्छी चॉइस हो सकती हैं। इस राशि की लड़कियां रिश्ते को अच्छे से जोड़कर चलने वाली होती हैं।
मिथुन राशि-
इस राशि की वाचाल लड़कियां पॉजिटिव सोच रखने वाली होती हैं लेकिन इसके साथ-साथ बातूनी भी होती हैं। इस राशि की लड़कियां अपनी बातों और विचारों से सबका दिल जीतने में माहिर होती हैं। इस राशि की लड़कियां अच्छी जीवनसाथी बनने की काबिलियत रखती हैं।
कर्क राशि-
कर्क राशि की लड़कियां उपहार प्रिय ,स्वभाव से बेहद भावुक होती हैं, छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल होना इनके स्वभाव में शामिल होता है। इस राशि की लड़कियां हर बात पर नकारात्मक सोच बना लेने वाली होती हैं। लेकिन इन लड़कियों में हर परिस्थितियों का सामना करने का हौसला बुलंद रहता है। हर परिस्थिति का सामना ये बखूबी कर लेती हैं। इस राशि की लड़कियां परिवार से बहुत प्रेम करने वाली होती हैं।
सिंह राशि-
सिंह राशि की बोल्ड लड़कियां महत्वाकांक्षी और सुंदर वक्तितत्व होती हैं। ये लड़कियाँ अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने में हर तरह से सक्षम होती हैं। प्रेम ही इनके जीवन का मूल मंत्र होता है। इस राशि की लड़कियों को अपनी बातें सीक्रेट रखना पसंद होता है, लेकिन ये बेतरीन जीवनसाथी साबित होती हैं।
कन्या राशि-
कन्या राशि की आराम पसंद लड़कियों को भौतिक सुख-सुविधा वाली लाइफ बहुत पसंद होती है। इन्हें अपने लाइफ पार्टनर को खुश करना और उनके लिए कुछ करने की चाहत बहुत अधिक होती है। इनका नेचर थोड़ा इमोशनल होता है और ये जल्दी ही किसी के भी बहकावे में आ जाती हैं।
तुला राशि-
तुला राशि वाली संतुलित लड़कियां अपने जीवन में बहुत न्यायप्रिय और आदर्शों पर चलने वाली होती हैं। यह लड़कियां अपने घर परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। तुला राशि की लड़कियां अपने तालमेल को बनाकर घर चलाती हैं और हर परिस्थिति में भी सामंजस्य बनाकर रहती हैं।
वृश्चिक राशि-
इस राशि की चुलबुली लड़कियां काफी चंचल होती हैं, साथ ही बहुत जल्दी इमोशनल भी हो जाती हैं। यह अपने दिल में गहरे राज छुपाने में माहिर होती हैं। अपना दुख-दर्द चेहरे पर नहीं आने देतीं। यह लाइफ पार्टनर के रूप में अच्छी साबित हो सकती हैं।
धनु राशि-
लाइफ पार्टनर के रूप में धनु राशि की एकनिष्ठ लड़कियां काफी ईमानदार होती हैं। इस गुण के साथ ही इन्हें रोमैंटिक होना भी पसंद होता है। खाने-घूमने की भी काफी शौकीन होती हैं वृश्चिक राशि की लड़कियाँ। उनके लिए परिवार काफी अहम होता है। स्वभाव अच्छा होने से किसी का भी दिल जीत सकती हैं।
मकर राशि-
मकर राशि की भावुक लड़कियां एक अच्छी लाइफ पार्टनर बनने के काबिल होती हैं, इन्हें सहानुभूति देना और सहानुभूति लेना दोनों ही बहुत पसंद होता है। आत्मविश्वास के कारण जिंदगी को अपने हिसाब से चलाने में माहिर होती है। प्रेम में स्वार्थ बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और हर काम को ईमानदारी के साथ करना इन्हें पसंद होता है।
कुंभ राशि-
कुंभ राशि की प्रिय लड़कियां बहुत प्यार करने वाली होती हैं। ये लड़कियाँ बहुत मीठा बोलने वाली और शालीन स्वभाव वाली होती हैं। इनकी पॉजिटिव सोच के कारण पूरा परिवार इन्हें बहुत प्यार करता है। कभी-कभी इनकी जोड़ी में तनाव आ सकता है लेकिन अपनी सूझबूझ से सभी परेशानियों को झेलने में कुंभ राशि की लड़कियाँ सक्षम होती हैं।
मीन राशि-
मीन राशि की न्यायप्रिय लड़कियां आकर्षक व्यक्तित्व वाली होती हैं और अपने स्वभाव से ये किसी का भी दिल जीत सकती हैं। आप इन्हें अपना जीवन साथी बना सकते हैं क्योंकि इनका स्वभाव निष्पक्ष और निःस्वार्थ प्रेम करने वाला होता है। गंभीर और संवेदनशील होने से कोई भी इनसे दूर नहीं रह सकता।
वर्णन सिर्फ प्रतीकात्मक